उत्तराखंड: महिला के पेट से निकला 8.5 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी देखकर रह गए हैरान, आप भी देखिए..

0
8.5 kg tumour in woman stomach

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया तो, उसके पेट से 8.5 किलो का ट्यूमर निकला जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए, साथ ही महिला के परिजन भी हैरान रह गये। जानकारी देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. पंकज गर्ग और उनकी टीम ने एक महिला मरीज के पेट से 8.5 किलो का ट्यूमर निकाला। वहीं, महिला के ऑपरेशन में डा. रूबीना मक्कड़, डा. सनल, डा. वन्दना, स्टाफ अमित, पूजा ने सहयोग से ट्यूमर निकाला गया। ALSO READ THIS:सांप को कच्चा चबा गया ये आदमी, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…

डॉक्टर ने बताया की ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्व है। वहीं उनका कहना है की हमारे कई घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के अंडाशय का ट्यूमर निकाला गया। चिकित्सकों ने बताया कि, एक महिला विगत 26 मई को यूपी के मुजफ्फरनगर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए आयी। और महिला को पेट फूलने व पेट में तेज दर्द की शिकायत के साथ परिजन उसे अस्पताल लेकर आये। ALSO READ THIS:दुखद खबर: सड़क हादसे में सेना के जवान का निधन, भाई की शादी में आया था जवान…

अस्पताल के डा. पंकज गर्ग ने बताया कि जांच में महिला को अंडाशय का ट्यूमर पाया गया, जिसके बाद परिजनों द्वारा देर से चिकित्सकीय परामर्श लेना भी बीमारी के बढऩे की बड़ी वजह है। बताया जा रहा है की महिला बीमारी के चलते करीब दो साल से परेशान थीं। ऐसी महिलाएं जिनकों पेट में गांठ, सूजन और या पेट फूलने की शिकायत लगती है, तो वो जरूर डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा देर ना करें।

ALSO READ THIS:भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, airforce ने जारी किया नोटिफिकेशन, पढ़े पूरी जानकारी..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here