रेलवे में नौकरी के नाम पर महिला जवान से 8 लाख रुपए ठगे

0

आज की खबर उत्तराखंडके हरिद्वार से आ रही है।यहां रेलवे प्रांतीय रक्षक दल पीआरडी की महिला जवान से कुछ युवाओं ने नौकरी पाने के चक्कर में 8 लाख रुपये ठग लिए।अब महिला जवान और उसकी बहन द्वारा सहारनपुर के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

जानकारी के मुतबिक महिला लक्सर निवासी है।महिला ने बताया उसकी और उसके परिजनों की सहारनपुर के एक धार्मिक स्थल में बहुत गहरी आस्था है।वे लोग अक्सर वहां आते जाते रहते थे।वहीं जब 2018 में वे वहां गए तो उन्हे धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले दो लोगों द्वारा सहारनपुर के एक व्यक्ति से मिलाया। उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी रेल विभाग के बड़े अफसरों से जान-पहचान है।यदि किसी को रेलवे में नौकरी चाहिए तो वह नौकरी दिला सकता है।

यह सुन महिला ने अपना और अपनी छोटी बहन का नाम ले लिया।इसके बाद क्या था आरोपी ने नौकरी दिलाने के बदले पीड़िता से 8 लाख रुपये लिए।महिला ने भी बिना सोचे समझे उसकी बात पर भरोसा कर उसे तीन बार में 8 लाख की रकम दी। 

पैसे मिलने के बाद आरोपी अपनी ही कही बात को टालने लगा।महिला ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना उसके घर के चक्कर लगा कर अपने पैसे वापस मांग रही है।लेकिन वह आरोपी बहानेबाजी कर बात को टाल ही देता है।और आरोपी ने सीधा पैसे देने से मना भी कर दिया है।

वहीं जब महिला ने इन लोगों की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तो वह उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।महिला की तहरीर देने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इससे पहले भी उनके खिलाफ एक और ऐसा ही मामला पहले से दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here