रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, पिता पुत्र की गई जिंदगी

0
A car lost control and fell into a 300 meter deep gorge in Rudraprayag
A car lost control and fell into a 300 meter deep gorge in Rudraprayag (Image Source: Social Media)

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहे हैं, जिसमें आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है और लोगों को गहरा दुख पहुंच रहा है। यह स्थिति बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और हमें इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है।वहीं रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर आई है, जहां एक वाहन दुर्घटना में एक पिता और उसके पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वाहन को मोड़ने के दौरान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं मृतकों के परिवार के लिए यह एक बहुत बड़ा दुखद दिन है, क्योंकि इस घटना के बाद से उनके घर में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आपको बता दे बीते बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के घेंघड़ गांव के निवासी राम सिंह बिष्ट और उनके 16 वर्षीय बेटे अमन बिष्ट बीते बुधवार को सौराखाल से घेंघड़खाल की ओर जा रहे थे, जब उनका ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनों की मौत हो गई। यह घटना शाम तकरीबन 5:30 बजे हुई थी। यह हादसा घेंघड़ गांव के पास पहुंचने पर, वाहन को मोड़ने के दौरान हुआ, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे दोनों की जान चली गई।

इस दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र दोनों की जान चली गई, जबकि इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति हर्ष लाल (65) गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग हर्ष लाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खाई से निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतकों के परिजनों के लिए यह एक बहुत बड़ा दुखद पल है, और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और लोगों में गहरा दुख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here