पिथौरागढ़: महिला को आंगन से उठा ले गया गुलदार, छानबीन के दौरान काफी दूर मिला एक चप्पल और खून के निशान……

0
A guldar picked up a woman from her courtyard in Sirauli village

पिथौरागढ़: बीते एक वर्ष में उत्तराखंड राज्य में गुलदार द्वारा हमले की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गुलदार लगातार आबादी वाले इलाकों में घुसकर लोगों पर हमले कर रहें है। ऐसे ही एक घटना पिथौरागढ़ के सिरौली गाँव से सामने आयी है। रात 9.30 बजे गुलदार एक महिला को आंगन से उठा ले गया। महिला आंगन में काम कर रही थी कि तभी उसपर गुलदार ने हमला कर दिया और वह उसे उठाकर ले गया। महिला का नाम तुलसी देवी बताया जा रहा है और उम्र 60 वर्ष थी। वह रात करीब 9.30 बजे अपने आंगन में काम कर रही थी। इस बीच एक घाट लगाए गुलदार ने उसपर हमला किया और उसे उठा ले गया।

महिला की चीख सुनते ही उसके परिवार वाले बाहर की ओर भागे। उन्होंने देखा कि गुलदार 60 वर्षीय महिला को उठाकर जंगल की ओर ले जा रहा है। परिजनों ने भी हल्ला करना शुरू कर दिया लेकिन गुलदार को कोई फर्क नहीं पड़ा। शोर सुनकर गांव के लोग भी बाहर आये। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व विभाग, वन विभाग और पुलिस को दी। वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम महिला को ढूढने में जुट गयी है। महिला की खोजबीन के दौरान एक चप्पल और खून के निशान मिले। लेकिन महिला का पता अब तक नहीं चल पाया है। बीते दिनों इसी क्षेत्र के कापड़ी गांव में एक महिला को गुलदार ने मार डाला था। और अब दुबारा एक और महिला को गुलदार उठा ले गया। इससे इलाके में सनसनी मच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here