उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिज़र्व पार्क रेंज के कुछ मीटर अंदर दो शव लटके हुए मिले। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल हरिद्वार जिले के खड़खड़ी इलाके के टाइगर रिज़र्व पार्क के 200 मीटर अंदर एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव की जानकारी मिलते ही पुलिस वहाँ पहुंची। उन्होंने दोनों शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि भीमगोड़ा के पास रविवार की रात को कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्हें वहाँ दुर्गंध आयी। बच्चो ने यह सूचना अपने गाँव वासियों को दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन कर्मियों ने छानबीन करनी शुरू की। टाइगर रिज़र्व पार्क रेंज से मात्र 200 मीटर अंदर पहुंचते ही वन कर्मियों को दो शव मिले। इनमें से एक शव युवक का था तो दूसरा किसी युविका का। वन कर्मियों को वहाँ पर एक बैग भी मिला। बैग में एक आधार कार्ड भी था। आधार की मदद से युवती की पहचान हुई। युवती का नाम सरिता था। वह हरयाणा के रेवाड़ी की निवासी थी।