डिप्रेशन एक ऐसी बिमारी हैं जो इंसानों को अंदर ही अंदर खा जाती है, और इस बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है। एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले से सामने आया है। बागेश्वर ज़िले के घिंघारुतोला के सिमखेत निवासी एक महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी जिसके चलते उसने अपनी ज़िंदगी ख़त्म करने का फ़ैसला लिया।
जब महिला का पति काम से घर लौटा तो वह चौंक गया। इस मौक़े पर पहुँची पुलिस इस घटना की जाँच में जुट चुकी है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में थी। महिला की पहचान बागेश्वर ज़िले के दफौट क्षेत्र के क्रीम खेत निवासी 50 वर्षीय मुन्नी जोशी के रूप में हुई है। बीते दिन मुन्नी जोशी ने अपने पति की गैरमौजूदगी में रस्सी से फाँसी लगाकर अपनी जान ले ली।
आपको बता दें कि उनके बहू और बेटे दो दिन पहले ही दिल्ली गए हुए थे।और उनके पति स्कूल गए थे। जब पति स्कूल से घर लौटे तो उनके पांवों तले ज़मीन खिसक गई।उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई जगत कोरंगा मौक़े पर घटना स्थल पहुँचे। उन्होंने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
READ ALSO: राजस्थान में हुआ बड़ा सड़क हादसा, REET परीक्षा देने जा रहे 6 उम्मीदवारों की मौत….







