काशीपुर:- उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन हादसे बढ़ते ही जा रहे है। जिसकी वजह से लोगो को अपनी जान गवानी पड़ती है। यह मामला काशीपुर का है। जहां एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना के अनुसार नरेंद्र कुमार सकसेना और उनकी पत्नी अनिता किरतपुर के रहने वाले है। और इनकी बेटी स्वाति की शादी हल्द्वानी में हुई।
बेटी स्वाति भाई दूज मानने के लिए अपने घर किरतपुर आई थी। सोमवार की सुबह अनिता बेटी स्वाति के साथ रुद्रपुर को आ रही थी। तभी कीरतपुर के काशीपुर रोड पर पालम ग्रीन कॉलोनी के पास दोनों मां और बेटी सडक़ पार कर रहे थे। की अचानक तेज रफ्तार में आई गाड़ी ने अनिता को टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। माँ को मृत देख स्वाति का बुरा हाल है।
घटना के बाद लोगो की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस और कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई पान सिंह तोमकयाल भी थे। पुलिस ने अनिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आरोपी की तलाश कर रही है। ALSO READ THIS:सुकमा में CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चला दी गोलियां, 4 जवानों की मौत, तीन घायल..
ALSO READ THIS:स्कूल में उड़ाया गया भगवान श्री राम का मजाक, ओलंपिक खिलाड़ी ने करी मान्यता रद्द करने की मांग, देखिए वीडियो







