Home उत्तराखंड दुखद: इकलौता बेटा फौज में, मकान में आग लगने से जिंदा जली...

दुखद: इकलौता बेटा फौज में, मकान में आग लगने से जिंदा जली सो रही मां…

0
A woman sleeping in Chamoli was burnt alive due to a fire in her house
Photo:A woman sleeping in Chamoli was burnt alive due to a fire in her house (Source: Social Media)

उत्तराखंड के चमोली जिले के गांव के एक घर में रात को आग लगने के कारण वहां सो रही एक महिला की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर निकटवर्ती पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसके परिजनों को इस विषय में सूचना दी।

आपको बता दें कि यह घटना उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकासखंड में स्थित रेन गांव की है ।यहां आधी रात को एक महिला काशी देवी (58) अपने घर में सो रही थी कि अचानक किसी कारणवश घर में आग लग गई और महिला इस हादसे में पूरी तरह जल गई। जब आग लगी तो महिला के आस पास कोई नहीं था क्योंकि वह महिला उस घर में अकेली रहती थी ।

उस आधी रात को जब गांव का एक व्यक्ति अपने घर से बाहर निकला तो उसने देखा की महिला के घर में आग लगी हुई है तो उसने शोर मचाना शुरू किया और सभी गांव वालों को एकत्रित किया। ग्राम वासियों ने आग को बुझाने की पूरी कोशिश की ।हालांकि आग तो बुझ गई लेकिन महिला आग की लपटों में बुरी तरह जल गई और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों द्वारा इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के अगले दिन सुबह सोमवार देवाल थाना अध्यक्ष बृजमोहन राणा घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने घटनास्थल की संपूर्ण जानकारी ली तथा बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है उसके पश्चात शव को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

फिलहाल तो महिला के विषय में ग्रामवासियों से इतनी ही जानकारी मिली है की महिला पूर्व सैनिक स्वर्गीय चंद्र सिंह की पत्नी है व महिला का बड़ा बेटा भारतीय सेना में सेवारत है व छोटा बेटा गोवा में प्राइवेट नौकरी करता है।और महिला घर में अकेली रहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here