
खबर उत्तराखंड के कोटद्वार से आ रही है। यहां की जांबाज बेटी अदिति श्रीवास्तव अब लखनऊ में आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यूपी जेल की कमान संभालेंगी।यह पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।बीते दिन डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में पीओपी यानि पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया ,जिसमे उत्तराखंड की बेटी अदिति ने हिस्सा लेकर ,उसे जेल अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई।
उन्होंने इसके लिए गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ साथ यह शपत आठ अन्य जेल अधीक्षकों एवं 15 डिप्टी जेलरों ने भी ली।यह शपत जेल आईजी आनंद कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षुकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस पासिंग आउट परेड में डीआईजी रवि शंकर छवि, वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी,डीआईजी संजीव त्रिपाठी,अधीक्षक एके सिंह,डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय,अधिशासी अधिकारी डीपी सिंह और वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा भी मौजूद थे।
कोटद्वार निवासी अदिति का सपना हमेशा से ही पुलिस सेवा का हिस्सा बनना था जिसके लिए उन्होंने जी जान लगाई और कड़ी मेहनत कर अपने सपने को हकीकत में बदल दिया। अदिति के माता पिता को उनपर बहुत गर्व है।उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। अदिति अब उत्तराखंड की सभी लड़कियों के लिए मिसाल बन चुकी है।






