Home उत्तराखंड उत्तराखंड – भारतीय वायुसेना का डोर्नियर अब गौचर हवाई अड्डे से भरेगा...

उत्तराखंड – भारतीय वायुसेना का डोर्नियर अब गौचर हवाई अड्डे से भरेगा उड़ान

0
उत्तराखंड - भारतीय वायुसेना का डोर्नियर अब गौचर हवाई अड्डे से भरेगा उड़ान

देहरादून – उत्तराखंड सरकार गौचर हवाई पट्टी को बीस सीटर डोर्नियर विमान के उड़ाने लायक बनाया जाएगा जिसमें उत्तराखंड भी अब भारतीय वायुसेना की मदद करेगा। त्रिवेंद्र सरकार ने इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भी भेज दिया है और डोर्नियर विमान 360 डिग्री रडार से लैस रहता है और यह साथ में ईंधन की बचत करने के साथ हल्का होता है। इसे वायुसेना के बाड़े में भी शामिल किया गया है। यह छोटे रनवे पर लैंड और टेक ऑफ कर सकता है। यह विमान निगरानी, नागरिक व सैन्य परिवहन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भी है।

 

गौचर हवाईपट्टी का निर्माण वर्ष 1996 में शुरू हुआ था और 509 नाली भूमि पर 15.5 करोड़ की लागत से 1450 मीटर लंबी हवाई पट्टी वर्ष 2000 में बनकर तैयार हुई। वर्तमान में शासन और सेना यहां से हवाई सेवाओं का संचालन कर रही है।

जानकारी के अनुसार खबर है कि, उत्तराखंड सरकार गौचर हवाई पट्टी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार विकसित करेगा और मौजूदा वक्त में हवाई पट्टी की लंबाई 1450 मीटर है और विस्तार के बाद 1600 मीटर हो जाएगी।

 

नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर का इस बारे में कहना है कि अभी हवाई पट्टी के चारों ओर स्थित पहाड़ियों के होने से दिक्कत हो रही है। इसमें नाग-कांडा की ऊंची पहाड़ी प्रमुख है और फिर पहाड़ियों के बाईपास के रास्ते से उड़ान की संभावनाओं को देखते हुए गौचर हवाई पट्टी को विकसित करने का प्रस्ताव उड्डयन मंत्रालय केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। गौचर हवाई पट्टी का विस्तारीकरण कर 150 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा करने के लिए प्रशासन से रिपोर्ट शासन की ओर से मांगी गई है और साथ ही साथ गौचर हवाई पट्टी का विस्तार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मानकों के अनुसार ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here