उत्तराखंड जिले के चंपावत क्षेत्र के रहने वाले वायु सेना के जवान दीपक सिंह बौहरा पुत्र अमर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया बता दें कि झील में डूबने के कारण जवान का निधन हो गया जवान के निधन की खबर सुनकर उसके परिवार के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है साथ ही उसके पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है वही उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार तक उनके मूल पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा।
बता दे कि दीपक बोरा भारतीय वायुसेना में जवान थे वह मूल रूप से चंपावत जिले के कोयाटी गांव के निवासी थे वर्तमान में वह राजस्थान के जोधपुर में अपनी सेवा दे रहे थे दीपक सिंह बौहरा अपने कुछ दोस्तों के साथ कायलाना झील में नहाने गए थे
नहाने के दौरान ही अचानक वह झील में डूब गए जिसके कारण उनका निधन हो गया जैसे ही इस बात की सूचना वायु सेना की अधिकारियों को लगी तो वायु सेना के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को यह खबर दी जिसे सुनकर जवान के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई
बता दे कि जवान दीपक सिंह बौहरा के परिवार में दो बड़े भाई हैं दीपक सबसे छोटे भाई थे वही दीपक सिंह बोरा की 5 वर्ष की एक बेटी भी है बता दें कि दीपक सिंह बौहरा के पिता अमर सिंह मां पुष्पा देवी और भाई कमल बोहरा का रो रो कर बुरा हाल है।







