उत्तराखंड विधानसभा चुनाब काफी दिलचस्प होने वाला है। राज्य कज 70 विधानसभा सीटों की रेस में अब केजरीवाल आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गयी है। राज्य में आप (AAP) ने भी अपनी सक्रियता बड़ा दी है। इसी कारण राज्य की अन्य दो मुख्य पार्टी कांग्रेस और भाजपा की बेचैनी भी बढ़ गयी है। बेचैनी बढ़ने का मुख्य कारण कर्नल अजय कोठियाल है।
जी हां, कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। कर्नल कोठियाल वो शक्श है जो युथ फाउंडेशन के जरिये देश के युवाओं को सेना में भर्ती होने में मदद करते हैं। बीते कुछ दिनों पहले कर्नल कोठियाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कहा था कि वह जल्द ही राजनीति प्रवेश करने वाले हैं। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।
सोमवार को आम आदमी पार्टी ने एक वर्चुअल मीटिंग की थी। इस मीटिंग को पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने पार्टी जॉइन कर ली। कर्नल कोठियाल ने जैसे ही पार्टी जॉइन की तो इस खुशी में हरिद्वार स्थित होटल सॉलिटेयर में एक कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया भी शामिल हुए और साथ ही कई अन्य बड़े नेता भी शामिल थे। कर्नल कोठियाल के पार्टी में शामिल होने से भाजपा और कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गयी है।