Home उत्तराखंड उधम सिंह नगर: सेना के जवान पर लगा 25 बार रेप का...

उधम सिंह नगर: सेना के जवान पर लगा 25 बार रेप का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ कैसे

0
An army soldier was accused of misbehavior 25 times in Udham Singh Nagar
An army soldier was accused of misbehavior 25 times in Udham Singh Nagar (Image Credit: Social Media)

उत्तराखंड में सैनिकों को बहुत सम्मान के साथ देखा जाता है लेकिन बीते कुछ समय से लगातार जो भी वारदातें हो रहीं हैं उसमें किसी न किसी प्रकार से सेना के जवान की मौजूदगी होने के बात भी सामने आ रही है

मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का है जहां पर एक युवती ने सैनिक पर 25 बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है बता दें कि नानकमत्ता में इस युवती ने सेना में जवान सुखबीर सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए

इसी प्रकार उसने तकरीबन 25 बार युवती के साथ दुष्कर्म किया बता दें कि जब युवती गर्भवती हुई तो उसने युवती का गर्भपात कराया लिया फिर पीड़िता को आरोपी सुखबीर सिंह की अन्य लड़की के साथ सगाई की बात पता चली

पीड़िता ने सुखबीर सिंह से इसी संदर्भ में बात भी की उसने सुखबीर को शादी कर लेने को कहा लेकिन आरोपी सुखबीर नहीं माना बता दें कि इस संपूर्ण मामले में आरोपी सुखबीर सिंह के पिता मुख्तियार सिंह भी साथ थे उन्होंने पीड़िता को धमकियां दी जिसके बाद युवती ने इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

बता दें कि अब आरोपी सुखबीर सिंह और उसके पिता मुख्तियार सिंह पर अदालत के दिए गए आदेश के साथ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है ठीक इसी प्रकार इससे पूर्व भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जिसमें सेना के जवानों ने युवतियों को झांसा देकर दुष्कर्म किया है बता दे कि रुद्रपुर में ठीक इसी प्रकार एक पीड़िता के साथ हुआ बता दे कि दोनों की सगाई हो चुकी थी जिसके बाद आरोपी जवान ने युवती के साथ संबंध बनाए और शादी के लिए दहेज में 25 लाख रुपए नगद और एक कार की मांग की बता दे कि उस मामले में भी अभी जांच पड़ताल की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here