उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक महिला ने सैन्य अफसर पर दुष्कर्म और गर्भपात का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उन दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर सैन्य अफसर ने होटल में महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसका गर्भपात भी कराया। महिला ने सदर थाने में एसएसपी से शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला ने बताया कि साल 2018 में फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात सैन्य अफसर से हुई। धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। युवक ने बताया कि उसकी तैनाती मेरठ में है। और कुछ समय पहले उसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। सैन्य अफसर की बातों में आकर महिला उसके साथ रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसने सैन्य अफसर को एक अन्य महिला के साथ देख लिया। तो पता चला कि वह उसकी पत्नी है। महिला ने सैन्य अफसर से जब इस बात का विरोध किया तो उसने महिला को घर से निकाल दिया।
कुछ दिनों बाद होटल में बुलाकर सैन्य अफसर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने सेना के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। महिला ने यह भी बताया कि वह खुद शादीशुदा है। पति के साथ विवाद के चलते वह अलग रहती थी। फिर सैन्य अफसर से मुलाकात के बाद अपने पति को छोड़ सैन्य अफसर के साथ रहने लगी। लेकिन अब उसके पति ने भी महिला को बेसहारा कर दिया है। रविवार को महिला ने सीओ कैंट एसपी सूरज राय से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। एसपी ने महिला को कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।