Home उत्तराखंड उत्तराखंड: असम राइफल के जवान की हादसे में मौत, शादी के लिए...

उत्तराखंड: असम राइफल के जवान की हादसे में मौत, शादी के लिए घर आया था जवान

0
Assam rifle jawan jagat Singh dies road accident in Almora
Image: Assam rifle jawan jagat Singh dies road accident in Almora (Source: Social Media)

आज की खबर अल्मोड़ा के भैसोड़ी गांव से आ रही है। यहां एक असम राइफल के सुबेदार की एक हादसे में मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है कि जवान तीन दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। घटना मंगलवार की है। मृतक जवान का नाम जगत सिंह है जो लक्ष्मण सिंह के पुत्र थे।उनकी आयु 48 वर्ष थी।वह पास के गांव तलेट में वार्षिक श्राद्ध में गया था लेकिन घर लौटते समय जवान की स्कूटी तलेट बैंड के पास अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।

जब उस रास्ते से उनके गांव के कुछ लोग गुजरे तो उन्होंने स्कूटी को खाई में गिरे हुए देखा। जब लोग मौके पर वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सूबेदार जवान की मृत्यु हो चुकी है।लोग पुलिस को सूचित कर उन्हे जिला अस्पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि मृतक गांव के उनकी ही बिरादरी में 9 मार्च को होने वाली किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे लेकिन इस हादसे का शिकार हो गए।मृतक जवान के चार बच्चे है जिनमे तीन लड़के और एक लड़की है।

इसके अलावा अभी गांव भर में इस बात का पता नही चल पाई है।शादी का निर्णय भी आज ही लिया जाएगा यदि शादी अभी नही हुई तो लंबे समय तक टल सकते है।वहीं लड़की वालों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है और वे सादगी से आज ही विवाह करने को भी तैयार है।इसके बाद बुधवार को जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here