Home उत्तराखंड देवप्रयाग से पौड़ी जाने वाले ध्यान दें, 25 से 27 जुलाई तक...

देवप्रयाग से पौड़ी जाने वाले ध्यान दें, 25 से 27 जुलाई तक बंद रहेगा मोटर मार्ग

0
Attention going from Devprayag to Pauri, the motorway will be closed from July 25 to 27
देवप्रयाग से पौड़ी जाने वाले ध्यान दें, 25 से 27 जुलाई तक बंद रहेगा मोटर मार्ग (फोटो साभार: सोशल मीडिया)

उत्तराखंड में ऋषिकेश बॉडी हाईवे मार्ग पर स्थित गजा जाजल पुल परिवहन की समीक्षा किए जाने के कारण 25 से 27 जुलाई के बीच मोटर मार्ग को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि अगर आप इन दिनों ऋषिकेश से पौड़ी गजा जाजल पुल के रास्ते जा रहे हैं तो कृपया वैकल्पिक मार्ग की सहायता लें क्योंकि पौड़ी गजा जाजल पुल पर भारी वाहन की क्षमता का सर्वे किया जा रहा है जिसके कारण रास्तों पर आवाजाही बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान कोई भी मोटर मार्ग पर ना आए अपनी यात्रा किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग द्वारा करें क्योंकि गजा जाजल पुल पर इस समय लाइव लोड टेस्ट होगा

 जिसके लिए वाहनों की आवाजाही बंद रखना आवश्यक है जिस को मध्य नजर रखते हुए सरकार ने 25 से 27 जुलाई के बीच ऋषिकेश से देवप्रयाग जाते हुए वाहनों को रोकने का शेड्यूल बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here