Home उत्तराखंड उत्तराखंड की ममता को मिला साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार, बड़ा प्रदेश...

उत्तराखंड की ममता को मिला साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार, बड़ा प्रदेश का मान

0
Bageshwar teacher Mamta got national award in science
Bageshwar teacher Mamta got national award in science (Image Credit: Social Media)

एक बार फिर उत्तराखंड की बेटी ने पूरे देश के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके उत्तराखंड देव भूमि का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. और सभी को यह दिखा दिया है कि भले ही से पहाड़ों में संसाधन कम है. मगर फिर भी हमें कुछ कर दिखाने का जुनून और दम है. इस बार की देवभूमि को गौरवान्वित करने वाली खबर आ रही है।

बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील के उत्तरौड़ा से जहां की राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के तौर पर सेवाएं दे रही डॉ. ममता पुरोहित को भारतीय राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक परिषद ने साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार से नवाजा है.

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक परिषद ने साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिक्षक पुरस्कार के लिए बीते 27 और 28 फरवरी को ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी. चयन के लिए प्रतियोगिता में बहुत सारी कैटेगरी थी. जिसमें प्रतियोगिता के दौरान विज्ञान महोत्सव, बाल विज्ञान कांग्रेस, सीमांत विज्ञान महोत्सव, सामाजिक मानक, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास, लिंगभेद मिटाने के लिए पूरे देश में किए कार्य आदि को भी दर्ज किया गया था.

प्रतियोगिता में देशभर के 10 विज्ञान शिक्षकों ने हिस्सा लिया. शिक्षिका डॉ. ममता पुरोहित ने भी ऑनलाइन प्रजेंटेशन दिया था. उन्हें माध्यमिक शिक्षा वर्ग में पूरे देश में द्वितीय स्थान मिला है. इस खबर से डॉ. ममता पुरोहित के घर में हर्ष का माहौल है. पूरे क्षेत्रवासी उनकी सराहना व प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here