मायके गई महिला को चारा पत्ति लाने के दौरान भालू ने गंभीर घायल किया है। घायल महिला का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में किए जाने के बाद एम्स रेफर कर दिया है। वन विभाग ने भालू प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगाई गई है।घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
बुधवार की सुबह 10 बजे थराली तहसील के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक युवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवती गोविंदी देवी 26 वर्ष अपने मायके आई हुई थी। घर के पास ही खेतों से चारा पत्ती लाने गई थी। भालू के हमले से महिला के सिर, गर्दन और चेहरे पर जख्म है।युवती को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया है। वन विभाग ने फौरी सहायता की तौर पर तीस हजार रूपये परिजनों को दिए है। युवती का ससुराल हरमनी है। युवती का पति पंकज सिंह गांव मे ही दुकान चलाते है।







