अशोक कुमार डीजीपी ने अपना कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस विभाग में कई जरूरी बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। डीजीपी सोमवार ने उत्तरकाशी का दौरा किया जहां वो पुलिस लाइन के अधिकारियों और जवानों से मिले।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से ही प्रदेश में सभी 9 पर्वतीय जिलों में प्रत्येक थाना के अंदर एक गांव को लिया जाएगा। जिससे कि सारे पुलिसकर्मी गांव और प्रशासन के बीच एक सेतु की तरह काम करेंगे।
पर्वतीय इलाकों में यात्रा काल के बाद पुलिस के पास समय रहता है, साथ ही इस पहल के कारण ग्रामीणों और पुलिस के बीच एक अच्छे सम्बन्ध भी बनेंगे। इसी पहल के बीच ग्रामीणों की समस्या का समाधान के साथ गांव के विकास पर भी धन दिया जाएगा।
यह भी पड़िए:उत्तराखंड: जानिए बर्ड फ्लू के दौरान चिकन और अंडा खाना कितना सुरक्षित, पड़िए WHO ने क्या रिकमेंड किया…
अशोक कुमार ने साथ ही अपने जवानों की समस्या को भी सुना,और इसके साथ – साथ उन्होंने उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया।डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि आम वक्ती के साथ पुलिस की मित्रता की भी मिशाल शामिल होने चाहिएं और बदमशों में पुलिस का डर होना चाहिए। बरैक का भी निर्माण किया जा रहा है जिससे पुलिसकर्मी अच्छी सुविधा का लाभ उठा सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9 हजार फीट की ऊंचाइयों में ड्यूटी दे रहे जवानों को बीते साल से 200 रूपए से अधिक भत्ता दिया जा रहा है।अब वही पुलिस प्रशासन यह भी प्रयास कर रहा है कि 7 हजार से 9 हजार के बीच दूरी कर रहे कर्मचारियों को भी अधिक भत्ता दिया जाए।डीजीपी अशोक कुमार का आज सोमवार को यह पहला दौरा है, पहले दिन वो उत्तरकाशी और टिहरी में हैं और फिर मंगलवार को वो चमोली और रुद्रप्रयाग में हैं।फिर बुधवार को उनका कार्यकर्म श्रीनगर में हैं।
यह भी पड़िए: दामाद को दहेज में नहीं मिली बाइक तो ससुर को बनाया बंधक, और घर में लगा डाली आग..
यह भी पड़िए:उत्तराखंड में युवाओं ने लिए खुशखबरी, पटवारी सहायक लेखाकार और प्रयोगशाला सहायकों के इतने पदो पर निकली भर्ती..