उत्तराखण्ड: देर रात पुल से नदी में जा गिरी बाइक, पत्थर के ऊपर गिरने से दोनों बाइक सवारों की मौत।

0
Bike falls into Ditch in Champavat two people died
Image:Bike falls into Ditch in Champavat two people died

उत्तराखण्ड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे आए दिन कही न कही से बुरी खबर सुनने को आ ही जाती है।की कही कोई बाइक सवार खाई में गिर गया तो कही कोई कार खाई में जा गिरी।और अब एक दुखद खबर चंपावत के लोहाघाट से आ रही है जहां कल रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की ये दर्दनाक हादसा रात के समय हुआ जिससे किसी को भी इस हादसे की जानकारी नहीं हो पाई। और दोनो बाइक सवारों के शव रात भर पुल के नीचे नदी में फादर के उपर पड़े रहे।

बताया जा रहा है की ये दोनो बाइक सवार जो की कोली ढेक झील के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। ये दोनो लोग रात में किसी काम से किरायेदार की बाइक से लोहाघाट बाजार आए थे। लेकिन जब वो बाजार से वापस लौट रहे थे तब रास्ते में उनकी बाइक अनियांत्रिक होकर पुल से नदी में जा गिरी। और ये दोनो बाइक सवार बड़े बड़े पत्थरों के उपर जा गिरे जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह जब किसी अंजान व्यक्ति ने बाइक को नदी किनारे देखा तो तब जाकर इस हादसे के बारे में पता चला। जिसके बाद इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो शवों को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने इन दोनो की पहचान सुबोध राय उम्र 32 वर्ष जो की समस्तीपुर बिहार का रहने वाला था वही वही दूसरे की पहचान चंदन राणा उम्र 32 वर्ष बमनपुरी बनबसा निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार चंदन ट्रैक्टर चालक था जबकि सुबोध राय ढेक झील निर्माण कार्य में मिक्सर मशीन ऑपरेटर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here