टिहरी के कंजापुरी के पास एक मैक्स वाहन पर पत्थर गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। घटना में 4 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। यह वाहन रायवाला से घनशाली की ओर जा रहा था। तभी पहाड़ी से एक बड़ा सा पत्थर वाहन पर आ गिरा। घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 4 घायलों को नरेंद्रनगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां दो मरीजों ही हालात अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें ऋषिकेश के एम्स में रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह रायवाला से घनशाली की ओर एक मैक्स वाहन जा रहा था। वाहन का नंबर UK-07TA3244 था। लेकिन कुंजापुरी के पास एक बड़ा सा पत्थर वाहन के उपर गिर गया। इसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 40 वर्षीय वाहन चालक सुनील भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के दौरान ड्राइवर के अलावा वाहन में एक महिला और उसके 3 बच्चे भी मौजूद थे। पत्थर गिरने से 30 वर्षीय नीलम देवी, उनकी 9 वर्षीय बेटी अनुष्का, 10 वर्षीय बेटी आरुषि और 5 वर्षीय बेटा आरव घायल हो गया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नरेंद्र नगर चिकित्सालय में लाया गया। हालांकि 10 वर्षीय आरुषि और 5 वर्षीय आरव की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ऋषिकेश के एम्स में रेफर किया गया है।
READ ALSO: बढ़ी खबर: उत्तराखंड में 22 जून तक बढ़ा कर्फ्यू, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बन्द..