उत्तराखंड- आपको बता दें कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से दंग कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवती का रिश्ता तय हो गया था, उसके बाद उसकी शादी हुई। शादी से पहले लड़की ने अपने होने वाले दूल्हे का चेहरा तक नहीं देखा था। शादी हो जाने के बाद जब दुल्हन अपने ससुराल पहुंची और उसने अपने पति का चेहरा देखा तो वह दंग रह गई। इसके बाद दुल्हन वहां से भाग निकली। उसके बाद मायके आकर उसने ससुराल जाने के लिए मना कर दिया।यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के लाख मनाने के बाद भी युवती ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।
यह मामला उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज का है। जहां युवक की फोटो देख कर युवती की शादी तय कर दी गई थी। लेकिन बाद में युवती की शादी किसे अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करा दी गई, जो शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे भी थे। उस व्यक्ति की पहली बीवी भी मौजूद थी। शादी के बाद जब युवती को इस बात की खबर लगी तो उसने ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के संग रहने का फैसला करते हुए पुलिस से शिकायत की।
सितारगंज की युवती अपने पड़ोसी युवक के साथ कोतवाली पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को बताया कि करीब 1 साल पहले उसकी शादी बरेली जिले के सेंथल गांव में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से करा दी गई थी। शादी के लिए उसे राजी करने के लिए एक युवक का फोटो दिखाया गया था। युवक का फोटो देखकर उसने शादी के लिए हां कर दी। लेकिन उसका विवाह तीन बच्चों के पिता से करा दिया गया। विवाह के बाद जब उसे हकीकत का पता चला तो वह अपने प्रेमी के संपर्क में आ गई। अब वह अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती है।
READ ALSO: पाकिस्तानी ने कहा- माधुरी दीक्षित हमें दे दो, इस पर कैप्टन विक्रम बत्रा ने दिया यह करारा जवाब…