Home उत्तराखंड हरिद्वार में साधु की निर्मम तरीके से हत्या, घटना त्रिदंडी सेवा आश्रम...

हरिद्वार में साधु की निर्मम तरीके से हत्या, घटना त्रिदंडी सेवा आश्रम के पास घटित हुई…

0
Brutally murder of Sadhu in Haridwar near the Tridandi Seva Ashram

हरिद्वार में कुंभ मेले की बहुत सी तैयारियां की जा रही है। जगह जगह साधु देखने को मिल रहे है।लेकिन आज उत्तराखंड के हरिद्वार से ऐसी खबर आयी है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। हरिद्वार के त्रिदंड़ी सेवा आश्रम के ड्डपास में एक साधु की निर्मम तरीके से हत्या की गई है।घटना बुधवार की है। शव को बुरी तरह पत्थरो से कुचला गया है।  देर रात को हत्या के बाद आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दे दी। इसी के साथ मौके पर पुलिस वहां पहुंची जहां उन्होंने सबूत इक्कठा किए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना के चलते पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बन चुका है।

यह भी पढ़े: अल्मोड़ा – महिला को घर के आंगन में ही झपटा गुलदार, जंगल में मिली अधखाई लाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here