दुखद खबर: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कार गिरि खाई में, 2 की मौत 4 घायल…

0
Car accident in uttrakhand 2 people lost his life
DEMO PIC

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सल्ट इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है जहां, एक कार खाई में गिर गई, जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है की घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। स्थानिया लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

गाजियाबाद से भिकियासैंण जा रही प्रवासी उत्तराखंडियों की एक कार भतरौजखान के पास खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानिया लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं भतरौजखान थाना प्रभारी अनीश अहमद के अनुसार गाड़ी के कुल सात लोग सवार थे, वहीं इस हादसे में एक महिला और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here