रोजाना उत्तराखंड से सड़क हादसों की खबर आ रही है।आज की ऐसी ही खबर उत्तराखंड के हरिद्वार से आ रही है, यहां एक एंबुलेंस और कार की भिड़ंत हो गई।घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है।
यह हादसा इतना भयानक हुआ की एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई और साथ ही कार में मौजूद लोगों को भी गंभीर चोट आई है।जैसे ही हादसा हुआ घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।और मरीज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिडकुल में मौजूद एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब हुई तो उसके लिए जल्दी ही एंबुलेंस बुलाकर उसे भूमानंद अस्पताल के लिए भेजा किया गया।लेकिन रास्ते में जैसे ही एंबुलेंस रानीपुर झाल से यू टर्न लेकर मुड़ी उसकी टक्कर दिल्ली की ओर जा रही कार से हुई।
यह टक्कर बहुत तेज हुई जिससे एंबुलेंस भी पलट गई,और एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एंबुलेंस के चालक,परिचालक और कार सवार यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। मृतक पैनासोनिक कंपनी की यूनिट में काम करता है,जिसका नाम जगजीत सिंह था।







