बता दें कि हरिद्वार के लालडाग से बारातियों की बस पौड़ी जिले के काडा गांव की ओर जा रही थी अचानक वह बस गहरी खाई में गिर गई
हादसा बीरोंखाल सिमरी बैड के पास हुआ जिसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई बताया जा रहा है कि अब दुर्घटना में मृतकों का आंकड़ा 25 हो चुका है वहीं एसडीआरएफ की टीम देर रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है जिसमें 21 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है
वहीं अब हादसे के पीछे कारणों का खुलासा हुआ है बता दे कि बस के आगे दूल्हे की गाड़ी जा रही थी दूल्हे की गाड़ी में दूल्हा दुल्हे की भाभी पंडित व बहन सवार थे वही दूल्हे के गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि अचानक गाड़ी के आगे एक सांप आ गया था।
जिसके बाद अचानक दूल्हे के गाड़ी के ड्राइवर में ब्रेक लगा दिए ठीक उसी समय गाड़ी के पीछे बस चल रही थी जैसे ही कार ने ब्रेक लगाए तो बस ड्राइवर ने दूल्हे की गाड़ी से बचाकर तेज़ी से ओवरटेक किया किंतु आगे जाकर वह खाई में गिर गई और यह बड़ा हादसा हो गया
वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को दुखद बताया है वह खुद पूरी रात कंट्रोल रूम में जाकर स्थितियों का जायजा लेते रहे।







