उत्तराखंड: लोहाघाट की किरन को पति और सास ने दहेज के लिए मार डाला, 3 महीने पहले हुई थी शादी, दोनो गिरफ्तार…

0
Champawat kiran bora died in lohaghat

उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की, चंपावत जिले के लोहाघाट में दहेज उत्पीड़न का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बता दें की चंपावत में 3 महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। आरोप है कि, नव विवाहिता के ससुराल वालों ने उसके ऊपर भारी दहेज को लेकर दबाव बनाया और दहेज ना मिलने पर उसकी हत्या कर दी। और छह जून को किरन की मौत गई। किरन की लाश बाथरूम में लगे फंदे से लटकी मिली। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए किरन को मारने का आरोप लगाया है।वहीं अब मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और उसकी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है शुरुआती जांच में भी मामला हत्या का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने किरन के पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चलिए अब अपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। दरअसल मामला लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन पाटनी का है, कहां नव विवाहिता की शादी को सिर्फ 3 महीने ही हुए थे और इन 3 महीनों में ही उसके ससुराल वालों ने उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। वहीं, उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच- पड़ताल शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है की, मृतका के गले में निशान हैं और उसके ससुराल पक्ष ने इसको आत्महत्या बताया है। अब देखना ये होगा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल मौत की वजह का पता चलेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोड़या में रहने वाला आरोपी पति कुलदीप सिंह चम्पावत विकास भवन में नौकरी करता है। और इसी साल 10 मार्च को कुलदीप की शादी खेतीखान के डिग्डवाल गांव में रहने वाले राजेंद्र सिंह बोहरा की बेटी किरन से हुई थी। किरन के पिता ने बताया कि 6 जून को रात 12 बजकर 40 मिनट पर दामाद ने उन्हें बताया कि बेटी की तबीयत खराब है, और उसे अस्पताल ले जाया गया है, और उसी दिन रात में ही डेढ़ बजे बेटी की मौत की खबर आई। वहीं अब किरन के पिता ने बताया कि घटना से एक दिन पहले 5 जून को बेटी ने उन्हें फोन किया था।

उसने बताया था कि पति और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। इसके अगले दिन ही किरन संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। वहीं, बताया जा रहा है की, शुरुआती जांच में भी हत्या संकेत दिखाई दे रहे हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति कुलदीप सिंह और सास हीरा देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ALSO READ THIS:बड़ी खबर: देश के इन राज्यों में जल्द होगी सेना भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन, देखिए लिस्ट..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here