आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की। उन्होंने किसानों के हित के लिए किए जा रहे हैं सरकार की तरफ़ से प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्या के समाधान के लिए सरकार नो पेंडेंसी के आधार पर काम कर रही है। किसानों की समस्या के लिए सरकार द्वारा हर संभव कार्य किया जा रहा है। साझेदार के रूप में सरकार जनता के साथ काम कर रही है। जनता की सुविधाओं के लिए हार मुमकिन प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने बताया कि अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में 10 से लेकर 12 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनने तथा उसका समाधान निकालने का निर्देश दिया है । साथ ही सरकार द्वारा जितने भी वादे किए जा रहे हैं वह सब पूर्ण किए जाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चूफाल एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
READ ALSO: उत्तराखंड: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार ने CM धामी से की मुलाकात…
READ ALSO: उत्तराखंड: इन 7 शहरों में अक्टूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवाएं, पढ़िए पूरी खबर….