मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ में तहसील धारचूला पंहुचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक भी वितरित किए।

0
Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami also distributed checks of relief amount to the disaster affected.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ धारचूला जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनी।

मुख्यमंत्री जी ने राज्यो में मृतक लोगो के परिवार वालो के दुःख जताया और उनकी हर मुश्किल परेशानियों में मदद करने का दावा किया। वही आपदा प्रभावित को कुल 23 लाख रुपए की धनराशि दी।

धारचूला के बाद मुख्यमंत्री जी ने नैनीसैनि एयरपोर्ट में बैठक कर लोगो को आपदा प्रभावित राज्यो में खादान और जरूरी सामग्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि लोगो को कोई भी परेशानी न हो।

वही उन्होंने बन्द सड़को को खोलने के लिए कहा। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि जिले में आगामी 7 नवंबर तक सभी सड़को को गड्डा मुक्त किया जाए। इसके साथ ही सड़क मार्गो में झाड़ी कटान और नाली निर्माण का भी कार्य करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने राज्यो में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान और प्रशासन ने राहत, बचाव और पुननिर्माण कार्यो के बारे में जानकारी दी। जनपद में कुल 105 सड़के बन्द हो गई थी जिसमे से 66 सड़कों को खोल दिया गया। वही जिले में फसे 120 टूरिस्टों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके अलावा 108 पेयजल लाइन में से 87 लाइन को चालू कर दिया गया है।

तहसील पिथौरागढ़ के ग्राम सटगल के रहने वाले भगवान राम और छाना पांडेय को 48 हज़ार तथा 39 हज़ार 900 रुपये के चेक दिया। मुख्यमंत्री जी ने बैठक में जनता की समस्याओं के बारे में बताया। और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए तैयारियां की गई जिससे प्रदेश में हुई भारी बारिश में जनहानि को कम किया जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, धनसिंह रावत, विधायक चंद्रा पंत, मीना गांगोली, के अलावा अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here