Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

0
Chief Minister Shri Pushkar Singh Dhami first paid homage by paying floral tributes at the Martyr Sainik Memorial located on Nainital Road.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल रोड पर बने शहीद सैनिको के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा वह हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम पहुंचे और वहां वृहद रोजगार मेले का रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में प्रदेश के राशन विक्रेताओं का रेट 18 रुपय से बढ़ाकर 50 रुपय प्रति कुन्तल कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य कर्मचारियों की महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन से 17 से 28 प्रतिशत बढ़ाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने घोषणा की जिसमे उन्होंने कहा कि प्रदेश को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा जिसके लिए वह मिशन मोड में कार्य करेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में आईटी अकादमी शुरू करने के लिए कहा जिसकी स्थापना उत्तराखंड के विश्वविद्यालय में होगी। इस कार्यक्रम में उन्होंने एक और घोषणा कि जिसमे उन्होंने बताया कि मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में टीन शेड लगाने व बलूटी गांव में सड़क को स्व0 पंडित नारायण दत्त तिवारी के नाम के नाम पर रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here