Home उत्तराखंड उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने की परिवहन विभाग की समीक्षा….

उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने की परिवहन विभाग की समीक्षा….

0
Chief Secretary Dr SS Sandhu reviewed the Transport Department

आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्य सचिव एस एस संधू द्वारा गुरुवार को परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में अपनाए जा रहे बैस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन करते हुए उसने उत्तराखंड में भी लागू किया जाए। साथ ही उनके द्वारा डग्गामारी को रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों डग्गामारी पर लगाम लगाए रखने से अच्छे परिणाम मिले हैं। डग्गामारी रुकने की वजह से परिवहन की बसों में यात्रियों की संख्या काफ़ी हद तक बढ़ी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए है कि परिवहन निगम की बसों के फेरे बढ़ाएं जाए। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में CNG और इलेक्ट्रॉनिक बसें चलायी जाए। साथ ही मुख्य सचिव द्वारा लीकेज़ को रोकने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डीज़ल चोरी और बिना टिकट यात्रा के सवारियों पर भी रोक लगाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव परिवहन डॉक्टर रंजीत सिन्हा, श्रीमती मनीषा पवार, प्रबंधक निदेशक परिवहन निगम डॉक्टर नीरज खेरवाल समेत अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

READ ALSO: श्रीनगर: फेसबुक पर हुई दोस्ती, खुद को फौजी बताकर मिलने बुलाया, फिर किया युवती से दुष्कर्म…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here