आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन विचारधारा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने युगानुकूल रूप से प्रस्तुत किया है। उन्होंने देश को समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा और एकात्म मानववाद का मंत्र भी दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित किया। व्यावहारिक कर्मशीलता और वैचारिक निष्ठा के सबसे बड़े उदाहरण उपाध्याय जी थे। वह ना केवल एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक थे बल्कि एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक व्यक्ति भी थे।
READ ALSO: पत्नी ने पूर्व सैनिक पति को किया अधमरा, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार, जानिए क्या है मामला….
READ ALSO: CRPF ने निकाली हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर…







