देश भर में कोरोना की गति ने दिन प्रतिदिन रफ्तार पकड़ ली है। अब हर रोज 1 लाख से ज्यादा नये केस आ रहे हैं। उत्तराखंड में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अब राज्य सरकार भी कुछ कठोर कदम उठाने के लिये मजबूर हो रही है। राज्य में प्रवेश करने के लिये आरटी पीसीआर करवाना जरूरी हो गया है। जिले भी अपने अपने स्तर पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।
अब खबर आ रही है कि राज्य में जल्द ही अन्य कई राज्यों की तरह नाईट कर्फ्यू लागू हो सकता है। खुद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसके संकेत दिये हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री बाल वनिता आश्रम गये थे। मीडिया कर्मी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पूरी कोशिश है कि लॉकडाउन जैसी स्तिथि राज्य में न आये।
उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण का अभियान जोरो शोरो से चल रहा है। 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ साथ जो भी लोग राज्य के बाहर से आयेंगे, उन्हें आरटी पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी। वरना राज्य में घुसने नहीं दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने नाईट कर्फ्यू लागू करने के भी संकेत दिये हैं। कैबिनेट की एक अहम मीटिंग में नाईट कर्फ्यू का फैसला लिया जायेगा। बता दे, सभी स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। केवल बोर्ड कक्षाओं को छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति रहेगी। ऐसा करने के लिए शिक्षा विभाग ने कैबिनेट पर अपना प्रस्ताव भेजा है। हालांकि अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ। लेकिन मुख्यमंत्री जल्द ही इन सब बातों को आधिकारिक कर सकते हैं जिसके अंतर्गत स्कूल बंद हो सकते हैं, राज्य में नाईट कर्फ्यू भी लागू हो सकता है।