देहरादून:आज की खबर देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क के पास से आ रही है। यहां दिन दहाड़े एक छात्र द्वारा कॉलेज की किसी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।आरोपी युवक का नाम आदित्य है जो रायपुर के सुंदर वाला का निवासी है ।दोनो लोग एक साथ सिद्धार्थ लॉ कॉलेज पढ़ते थे।
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, SP सिटी,सीओ अनिल जोशी के साथ मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची। जल्दी ही घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।वहीं प्रथम दृष्ट्या से पुलिस को यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है।







