
हरिद्वार : हरिद्वार भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है| यहां की पवित्र नदी गंगा से कई श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। आए दिन दुनिया भर में कई ऐसी घटनाएं होती है जिन्हें सुनकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। इसी तरह से एक घटना हरिद्वार से सामने आई है। मामला चोरी का है और चोरों के बारे में पता चलने पर घर वालों के होश उड़ जाते हैं।
सूंत्रों के मुताबिक पता चला है कि घर में जो चोरी हुई है उसे करने वाला कोई और नहीं घर की बेटी है। जी हां घर में चोरी किसी और ने नहीं बल्कि घर की अपनी ही बेटी ने की। और इस बात का खुलासा भी चोरी होने के 1 साल बाद होता है जब घर में छोटे बेटे की सगाई होने पर घर में रखे लॉकर में गहनों को ढूंढा जाता है तो पता चलता है कि लॉकर में से गहने गायब है।
घरवालों को गहनों के चोरी होने की जब जानकारी मिली। उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ गहनों की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने लिखित रिपोर्ट दी है कि पिछले साल 2022 में फरीदाबाद निवासी भागीरथ शर्मा उनकी बेटी को भगाकर राजस्थान ले गया था।
जानकारी के अनुसार उसी समय बेटी घर से 9 लाख के गहने भी चुरा कर जानकारी के अनुसार उसी समय बेटी घर से 9 लाख के गहने भी चुरा कर ले गई थीी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मुकदमे की जांच की जा रही है।






