दुखद: त्रिशूल चोटी से नौसेना के चार जवानों के शव बरामद, बाकियों की तलाश जारी…

0
Dead bodies of four Navy jawans recovered from Trishul Peak

आपको बता दें कि उत्तराखंड में शुक्रवार को माउंट त्रिशूल की चोटी पर पर्वतारोहण करने के दौरान नौसेना के 5 जवान समेत 6 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। जोशीमठ में शुक्रवार को मौसम ख़राब होने की वजह से राहत बचाव टीम आगे नहीं बढ़ पाई। आज सुबह क़रीब 7 बजे रेस्क्यू अभियान जारी किया गया जिसमें नौसेना के जवानों समेत अन्य लोगों की तलाश की गई। रेस्क्यू टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि रेस्क्यू के दौरान हिमस्खलन शेळके से चार लोग बर्फ़ में पड़े हुए दिखे लेकिन उनकी तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई जिसके बाद उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

कुछ घंटे बाद ही सेना की टीमों द्वारा शव बरामद कर लिए गए। अभी भी रेस्क्यू टीम द्वारा दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है। रैस्क्यू टीम ने बताया कि चार लोगों की बर्फ़ में दबाने की जानकारी उन्हें कल ही प्राप्त हुई थी। रैस्क्यू के लिए रैस्क्यू टीम द्वारा कल भी तीन बार उड़ान भरी गई थी लेकिन बिगड़ते मौसम की वजह से रेस्क्यू नहीं हो पाया।

READ ALSO: बाड़मेर के कैंप में मृत मिले सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा….

READ ALSO: शहीद जवान धर्मेन्द्र का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here