पिथौरागढ़ जिले से एक बार फिर आयी दिल दहला देने वाली खबर। घटना विकासखंड बेरीनाग के चचरेत गांव की है। गांव के एक मकान में माता पिता सहित उनकी दो वर्ष की लड़की का शव मिला। घर के मुखिया का नाम नारायण सिंह मेहरा था। वह अपनी पत्नी सरिता देवी और दो वर्षीय बेटी गीतांजलि में साथ चचरेत गाँव में रहता था।
पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल की सुबह नारायण सिंह के घर का दरवाजा किसी ने नहीं खोला। इसके बाद मृतक के बड़े भाई ने गाँव वालों को इसकी सूचना दी। मकान के बाहर पहुंचकर गांव वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ते ही सब लोग सदमें में पहुंच गये। अंदर नारायण सिंह अपनी पत्नी और बेटी समेत मृत पड़े हुए थे।
नारायण सिंह का शव फंदे से टंगा हुआ था तो वहीं उनकी पत्नी और बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। बाद में राजस्व विभाग को घटना की जानकारी खुद मृतक के बड़े भाई ने दी। बता दें, नारायण दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते थे। उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ पिछले 6 महीने से मायके में रुकी हुई थी। लेकिन बुधवार शाम 5 बजे नारायण अपनी पत्नी और बच्ची को वापस चचरेत गाँव ले गए।
उत्तरप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी 12 मई से मुजफ्फरनगर में सेना की भर्ती शुरू..जल्दी करे आवेदन..
बताया जा रहा है कि नारायण सिंह की शादी 2015 में हुई थी। घटना की खबर मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मृतक के घर पहुंची। उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। गाँव से मुख्य सड़क 2 किलोमीटर दूर है। इसलिये शवों को रोड पर ले जाने में काफी दिक्कतें हुई। क्योंकि मुख्य रोड चढ़ाई पर है। शवों को आज यानी 10 अप्रैल को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया जायेगा।







