रुद्रप्रयाग: पहाड़ से पत्थर गिरने से युवक की दर्दनाक मौत…

0
death of a men of Uttar Pradesh after being hit by a stone that fell from a hill in rudrprayag

आपको बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले से एक दुखद ख़बर सामने आयी है। जहाँ पहाड़ी दरकने के चपेट में आने से एक तीर्थ यात्री युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह घटना रुद्रप्रयाग ज़िले के संगम बाज़ार के पास की है। रविवार को क़रीब शाम चार बजे भारी बारिश के चलते पहाड़ी दरक गई।

इस दौरान पहाड़ी से गिरे एक पत्थर वहाँ मौजूद एक युवक के स्तर पर गिर गया जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौक़े पर पहुँची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पास से बरामद हुए DL और मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। DL के आधार पर मृत युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 27 वर्षीय अंकुर अवस्थी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ अंकुर पाँच दिन पहले ऊखीमठ में किसी होटल में ठहरा था। वह बाबा केदारनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था इसी बीच रुद्रप्रयाग में रुकने के बाद उसे वापस उखीमठ जाना था। जिसके बाद रुद्रप्रयाग में उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ और वह अपनी जान गंवा बैठा। पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफ़ी डरे हुए हैं साथ ही वह प्रशासन से पुख़्ता व्यवस्था करने की माँग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे भी पहले यहाँ कई ऐसी घटनाएँ हो चुकी है और अब तक पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है बल्कि कई अन्य लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन, एनएच और नगर पालिका द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here