
अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में प्रकाशित शीर्ष 2 % अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में राज्य के कई होनहार साइंटिस्ट के नाम शामिल हैं इस लिस्ट में आज हम आपको ऐसे ही शिक्षको के बारे में बताने जा रहे हैं
डॉ. रुचि बडोनी सेमवाल ने दुनिया की 2% साइंटिस्ट की सूची में अपना स्थान हासिल किया है बता दें कि रुचि, जिन्होंने इस सूची में स्थान अर्जित किया है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
वर्तमान में डाकपत्थर के सरकारी स्नातकोत्तर कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।उनकी अविश्वसनीय सफलता के कारण , परिवार मे हर्षोल्लास है और सम्पूर्ण राज्य के लोगो को उन पर गर्व है।
वहीं कॉलेज के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर जीआर सेमवाल ने डॉ रुचि बडोनी का स्वागत किया और सभी छात्रों को उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अमेरिकन गुणवत्ता परख अनुसंधान सर्वेक्षणों की एक सूची प्रकाशित करता है।
इस सूची में जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी , 01 कुमाऊं विश्वविद्यालय , 01 दून विश्वविद्यालय , 01 आयुर्वेद विश्वविद्यालय , 03 जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय और 01 सरकारी कॉलेज से वैज्ञानिक हैं।





