घटना गोरा पड़ाव के मंडी चौकी क्षेत्र का है जहां एक अधेड़ आदमी की हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम रोशन लाल बताया जा रहा है। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तब तक आदमी की मृत्यु हो चुकी थी। रोशन लाल की हत्या का आरोप उसके दामाद और दामाद के पिता पर लगाया जा रहा है। सूचना मिली है कि दामाद अपनी पत्नी को लेने अपने पिता के साथ उसके मायके पहुचा जहां किसी बात पर रोशनलाल और दामाद के बीच विवाद शुरू हो गया और इतना लम्बा खीच गया कि दामाद और उसके पिता मार पीट पर उतर आए। फिलहाल शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की भी छान बीन जारी है। लेकिन इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी छाई हुई है।सभी लोग डरे हुए है।
यह भी पढ़े: कोविड का वैक्सीन लगवाने के बाद वार्ड बॉय की हुई मौत, जानिए क्या मौत की वजह क्या वैक्सीन थी या नहीं







