पशुओं के लिये चारापत्ती लेने गयी महिला को हाथी ने जान से मार डाला, जानिये क्योँ…

0
Elephant attacked 2 woman one killed one injured in kotdwar

कोटद्वार वन विभाग कार्यालय के पास के जंगल में एक हाथी ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना कोटद्वार रेंज के वन कार्यालय के पास सुखेरों जंगल की है। हाथी ने महिलाओं को पटक पटक कर मारा जिससे एक महिला कक मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला का इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है। महिलाओं का नाम कुंती देवी (65 वर्ष) और दमयंती देवी (55 वर्ष) है।

यह दोनो महिलायें पशुओं के लिये चारपत्ती लेने जंगल गयी हुई थी। दोपहर एक बजे एक हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोंटे आयी। कुंती देवी और दमयंती देवी के अन्य साथी महिलाओं ने घर आकर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन जंगल पहुंचकर दोनों महिलाओं को चारपाई में सड़क के किनारे लाये। उसके बाद उन्हें बेस अस्पताल भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कुंती देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी महिला दमयंती देवी गंभीर रुप से घायल है। अस्पताल में दमयंती देवी का इलाज जारी है।

बड़ी खबर: उत्तराखंड में भी लग सकता है नाइट कर्फ्यू, सीएम ने दिए संकेत… (dainikcircle.com)

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस समय जंगल के अंदर न जाये। उनके अनुसार जंगल में हाथी के छोटे छोटे बच्चे हैं। इसलिये जो भी इंसान जंगल मे जा रहा है हाथियों को लग रहा है कि वे उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने आये है। इसी कारण हाथी ने महिलाओं पर हमला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here