उत्तराखंड के एडीजी रिक्रूटमेंट मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने बताया कि लखनऊ में भारतीय सेना में महिलाओं को शामिल करने के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए आयोजित की गई है। यानि महिला सैन्य पुलिस के पदों के लिए यह भर्ती रैली रखी गई है। पुलिस के दूसरे बैच के 99 पदों के लिए यह रैली आयोजित की गई है। इसका आयोजन 18 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जा रहा है। इस भर्ती रैली का पहला चरण आज 21 जनवरी को पूरा हो चुका है। जिसमे महिलाओं का फिजिकल फिटनेस टेस्ट रखा गया था। अब 21 जनवरी से 30 जनवरी तक वे सभी महिलाएं मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करेंगी जो पहले चरण में पास हुई थी।
यह भी पढ़े: अल्मोड़ा – महिला को घर के आंगन में ही झपटा गुलदार, जंगल में मिली अधखाई लाश







