कोटद्वार: खबर कोटद्वार से आ रही है।यहां दो पक्षों के बीच छोटी सी बात में खूनी संघर्ष हो गया,जिसमे एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई और तीन अन्य लोग घायल है।हमला धारदार हथियार से किया गया। घटना करीब एक बजे की है।यहां कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में अचानक ही पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते यह मामला खूनी संघर्ष बन गया। जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह से मामले को शांत किया गया।
इस घटना की वजह से पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।घायलों का कोटद्वार के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।इसके अलावा बहुत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती घटनास्थल और बेस अस्पताल में बढ़ा दी गई है।
इसके अलावा तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। पुलिस को देर शाम तक तहरीर का इंतजार था। जिसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू की जा चुकी है।
इसने चार लोग घायल हुए ,जिसमे से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई और तीन लोगों न इलाज किया जा रहा है।इस बढ़ते मामले जी देखते हुए पुलिस ने बेस अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया है साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है।साथ ही घटना स्थल में भी पीएसी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की भी तैनाती की गई है।







