जैसे कि हम सब जानते हैं पिछले डेढ़ साल से कोरोना के चलते देश के सारे स्कूल बंद थे लेकिन जैसे ही कोरोना का ख़तरा कम होता गया उसी तरह सरकार द्वारा स्कूल फिर से खोले जा रहे हैं। इसी बीच उत्तराखंड सरकार द्वारा 21 सितम्बर से कक्षा एक लेकर बारहवीं तक के स्कूल खोले गए। बच्चों के बीच उत्साह बना हुआ था लेकिन उधम सिंह नगर ज़िले के गदरपुर में एक छात्र की स्कूल में झगड़े के दौरान चोट लगने से मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम मजरा शीला निवासी विवेक सिंह 14 वर्ष का था और वह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं का छात्र था। आठ बजे के क़रीब आज सुबह विवेक स्कूल पहुँचा था। सुबह गत क़रीब 11.15 मिनट पर उनकी पांचवीं क्लास ख़त्म हुई तो वैसे ही टीचर अंजलि क्लास रूम से बाहर निकली। जैसे ही वह कुछ ही क़दम शैली तब तक क्लास में शोर होने लगा। जिसके बाद वह वापस क्लास में लौट गई।
जैसे ही टीचर अँधेरी क्लास में लौटी तो उन्होंने देखा कि विवेक ज़मीन पर पड़ा हुआ था। फिर उनके द्वारा यह सूचना स्कूल प्रशासन तक पहुँचाई गई। उसके बाद विवेक को आनन फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। विवेक की मौत के स्कूल प्रशासन बुरी तरह से घबरा गया था। जिसके बाद उन्होंने उसकी मृत्यु की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
मिली जानकारी के मुताबिक़ पता चला है कि विवेक का अपनी क्लास के अन्य छात्र से कॉपी को लेकर झगड़ा हुआ था। और फिर उनके बीच विवाद हो गया जिसके बाद अन्य छात्र ने विवेक को धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल प्रशासन द्वारा उसे पानी भी पिलाया गया था और अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक के शरीर पार कोई भी चोट का निशान नज़र नहीं आया।
आशंका जतायी जा रही है कि विवेक को अंदरूनी चोट लगने की वजह से ही उसकी मौत हुई है। CO वंदना वर्मा ने बताया कि इस घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा दी गई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा CCTV फ़ुटेज खंगाले जा रही है और साथ ही स्कूल स्टाफ़ से पूछताछ की जा रही है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही इस मामले का ख़ुलासा हो पाएगा।
READ ALSO: दुल्हन को पीठ पर बैठाकर डांस करने लगा दूल्हा, फिर हुआ ऐसा भयंकर हादसा, देखिए वीडियो…