उत्तराखंड के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के पास एक विदेशी नागरिक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना भूतनाथ मंदिर के पास की है। वन के क्षेत्राधिकारी धीर सिंह ने कहा कि दरोगा हरपाल गुसाईं नीलकंठ पैदल मार्ग पर अपनी टीम के साथ गश्त लगा रहे थे। तभी मोनी बाबा गुफा से 1.5 किलोमीटर आगे पहाड़ी से उन्हें बदबू आने वाली।
दुखद: छुट्टी पर आए सेना के जवान को आतंकियों ने बनाया निशाना, गोली मारकर करी हत्या.. जवान शहीद.
वहां जाकर वन कर्मियों ने तलाश शुरू की। तब जाकर उन्हें एक पेड़ पर एक युवक लटका हुआ मिला। युवक विदेशी लड़का था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पायी है। हालांकि ऐम्स के मोर्चरी में विदेशी व्यक्ति के शव को रखवा दिया है। उसकी अब्बी कोई पहचान नहीं हो पायी है। युवक की उम्र लगभग 47 वर्ष है। पुलिस को शूरुआती जाँच से यह आत्महत्या लग रही है। हालांकि मामले की जांच अभी भी जारी है।