मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश वन्यजीव बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री पुष्पराज सिंह ने रविवार को जीटीसी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चारधाम पर निर्देशक चाणक्य चटर्जी द्वारा एक धारावाहिक बनाया जा रहा है, जिसका प्रसारण जी टीवी पर किया जाएगा। यह एक म्यूजिकल बेस्ड सीरियल होगा। श्री पुष्पराज सिंह ने इस धारावाहिक के मुहूर्त शॉट के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।
श्री पुष्पराज ने इस अवसर पर उत्तराखंड में व्हाइट टाइगर सफारी चिड़ियाघर स्थापित करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि रीवा मध्य प्रदेश में दुनिया का एकमात्र व्हाइट टाइगर सफारी चिड़ियाघर स्थापित है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, और स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद थे।