उत्तरकाशी में पहाड़ी दरकने से गंगोत्री हाईवे बंद, इस समय खुलने की संभावना…

0
Gangotri highway closed because of hill cracking in Uttarkashi

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक आपदाएं होती ही रहती है। अब भी यहां उत्तरकाशी में फिर से भूस्खलन ने वहां के सभी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। सोमवार को गंगोत्री हाईवे के नजदीक भारी भूस्खलन हुआ जिससे भरी मात्रा में मलबा भी गिरा और इससे हाईवे बंद हो गया।

इससे वहां के स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,साथ ही इससे भटवाड़ी घाटी के 11 गांवों,गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा, हर्षिल का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट चुका है।इस घटना के बाद बीआरओ को बुलाया गया।वे लोग हाईवे को खोलने की कड़ी मेहनत कर रहे है।उन्होंने बताया कि रात के नौ बजे तक हाइवे खुल सकते है।

बरसात के मौसम में इन इलाकों में भूस्खलन और चट्टानों का खिसकना एक आम बात है लेकिन लोगों को इससे बहुत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।अभी तक प्रशासन की और से इस समस्या के लिए कोई समाधान नहीं निकाला है।

READ ALSO: भारतीय सेना में इन पदों पर आवेदन करने की कल है आखिरी डेट, 8वीं, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here