गढ़वाल राइफल से दुखद खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है कि उत्तराखंड का लाल देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया बताया जा रहा है कि जवान पौड़ी गढ़वाल के कालजीखाल ब्लाक का निवासी था।
बता दे कि जवान 20 गढ़वाल राइफल में था वर्तमान में उसकी तैनाती पंजाब के भटिंडा में थी बताया जा रहा है कि जवान के ड्यूटी करते हुए ही अचानक तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया बता दे के जवान का नाम कोमल खुगशाल है।
जोकि पौड़ी जिले के कालजीखाल ब्लाक क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी हैं उनके पिता का नाम रामप्रकाश खुगशाल है उनके निधन की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वही उनके गांव में मातम पसरा हुआ है बता दे कि शहीद कोमल खुगशाल का पार्थिव शरीर आज उनके मूल गांव पहुंचाया जाएगा। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें साथ ही परिवार को दुख सहने की शक्ति दे







