पहाड़: गुलदार घुसा पोल्ट्री फार्म में… बना गया195 मुर्गियों को अपना निवाला….

0
Guldar entered poultry farm

गढ़वाल में गुलदार का दहशत का माहौल तो बना ही हुआ है। ये घटना टिहरी की है जहां, विकासखंड जाखणीधार के पौखाल रेंज में गुलदार ने एक पोल्ट्री फार्म में घुसकर 195 मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद सभी लोग सहमे हुए हैं।वहीं पोल्ट्री फार्म मलिक भी सदमे में है। ये घटना कंडोगी गांव की है, जहां सते सिंह राणा ने पोल्ट्री फार्म में रविवार को शाम 7 बजे वो हर रोज मुर्गियों को दाना देने के बाद घर चले गए थे। उसके बाद सोमवार सुबह 6 बजे जब वो दोबारा पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो उन्होंने देखा जगह-जगह मुर्गियां मृत पड़ी थीं। वो वहां पर मुर्गियों को मृत पड़ा देख के दंग रह गए।

जिसके बाद उनके द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई और सते सिंह ने बताया की, गुलदार टीन की चादर उखाड़ कर पोल्ट्री फार्म में घुसा था। उसके बाद उसने एक-एक कर के 195 मुर्गियां मार दी। उनका कहना था की, वो पिछले दस साल से पोल्ट्री फार्म व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, लेकिन ये घटना उन्होंने पहली बार देखी। पर वन अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल का जायजा लिया।

और उसके बाद उन्होंने गुलदार के हमले से 195 मुर्गियों के मारे जाने की पुष्टि की। वहीं इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। बताया जा रहा है की, क्षेत्र में एक बार पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। पहाड़ों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं सरकार को इस बारे में सोचकर अपनी राय देनी चाहिए। ताकि, पहाड़ों में जंगली जानवरों का आतंक काम हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here