उत्तराखंड – अमेरिका में हल्द्वानी की हिमानी खाती को मिला पहला स्थान….देश का नाम किया रोशन…

0
उत्तराखंड - अमेरिका में हल्द्वानी की हिमानी खाती को मिला पहला स्थान....देश का नाम किया रोशन...

हल्द्वानी – हल्द्वानी की बेटी हिमानी ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी की रहने वाली हिमानी सिंह खाती को विदेशी संस्था हॉक वॉच इंटरनेशनल के द्वारा 2500 डॉलर का इनाम मिला है। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 54 लोगों ने भाग लिया था।आपको बता दें कि रैप्टर्स जीवों की एक प्रजाती है, जिसमें अंदर बाज़, उल्लू और गिद्ध जैसे जीव आते हैं और इसके चलते जलवायु में भी परिवर्तन आ रहा है जिससे जीवों पर भी भयंकर असर पड़ रहा है। दुनिया में कई प्रजातियां लुप्त होने की कगार में हैं।

 

इसी को मद्दे नजर रखते हुए जीवों के लिए सितंबर 2020 में अमेरिका में हॉक वॉच संस्था ने में एक आयोजन शुरू किया।

इस आयोजन में दुनियाभर के विज्ञानियों से उनके मन अनुसार रैप्टर जीवों के बारे में प्रोजेक्ट बनाने को कहा गया था। जिसमें जीवों के लुप्त होने के कारणों और जीवों को होने वाले नुकसान साथ ही बचाव को लेकर सुझाव लिखने को कहे थे। जिसमे सभी देशों के 54 प्रोजेक्ट शामिल हुए और उसी प्रोजेक्ट में उत्तराखंड हल्द्वानी की रहने वाली हिमानी खाती का भी प्रोजेक्ट था। और इस प्रतियोगिता में हिमानी सिंह खाती को विजेता चुना गया।

आपको बता दें कि हल्द्वानी की हिमानी सिंह खाती उत्तराखंड के Himalayan Institute For Sustainable Environment & Research Society में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं।

हिमानी सिंह ने अपनी स्कूली की पढ़ाई हल्द्वानी के बियरशिबा स्कूल से करी और ग्रेजुएशन डीएसबी परिसर नैनीताल से करी। फिर उन्होंने दून यूनिवर्सिटी से Natural Resources Management से भी पढ़ाई की है। हिमानी सिंह के पिता बीएस खाती गर्वमेंट सर्विस़ में हैं। हॉक वॉच इंटरनेशनल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हिमानी सिंह खाती को विजेता चुना गया। जिसके लिए उन्हें इस इनाम के लिए 2500 डॉलर दिए जाएंगे।

 

और यह चयन पांच ज्ञानियों के पानल द्वारा किया गया था, जिसमें प्रोजेक्ट के जमीनी स्तर पर महत्व, प्रोजेक्ट का प्रभाव, और विज्ञान को मान कर चयन प्रक्रिया पूरी करी। जानकारी के अनुसार हिमानी सिंह ने लाल गिद्दों जो लुप्त हो रहे हैं उनके ऊपर प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उत्तराखंड में किस तरह से यह प्रजाति गायब हो रही है, साथ ही उन्होंने बताया कि इनका बचाव कैसे किया जा सकता है। उत्तराखंड राज्य की ओर से हिमानी को बहुत शुकामनाएं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here